{"_id":"5b3a75c04f1c1b185c8b45fb","slug":"171530557888-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में मौत पर सियासत साधने की लगी होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में मौत पर सियासत साधने की लगी होड़
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली गोपीगंज में पुलिस हिरासत में ऑटो चालक रामजी मिश्र की मौत के मामले में राजनीतिक दल अपनी सियासत साधने में जुट गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का सेहरा अपने सिर पर बांधने की होड़ लग गई है। सपा और कांग्रेस के साथ ही सत्ताधारी भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है।
शुक्रवार को पुलिस हिरासत में रामजी मिश्र की मौत के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर जहां कार्रवाई की गाज गिर चुकी है, वहीं जिले में सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। इस मामले को जरिया बना कर राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की सीढ़ी तैयार करने में लग गए हैं। धरना प्रदर्शन, कोतवाली में हंगामा से लेकर एसपी और डीएम से मिलकर तमाम मांगें रखी गईं। पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मदद देने के साथ ही सहायता का आश्वासन दे रहे हैं। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद हर कोई इसे अपनी जीत बताने में जुटा है। मामले को लेकर सोशल मीडिया से लेकर चट्टी चौराहे तक राजनीतिक दल अपनी पीठ थपथपाते दिख रहे हैं। चर्चा है कि पीड़ित परिवार के साथ मिलकर कुछ नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में लगे हैं।