{"_id":"5b15a7dc4f1c1b9c6e8b6507","slug":"171528145884-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकू हत्याकांड में वांछित चार बदमाशों पर 15-15 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंकू हत्याकांड में वांछित चार बदमाशों पर 15-15 हजार का इनाम
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अवैध असलहों की तस्करी करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के सरगना पक्की बाजार निवासी सादिक, मकबूल आलम रोड के अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस, छत्तातले के इमरान और नई बस्ती हुकुलगंज के जावेद खान पर एसएसपी की ओर से 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। चारों इनामी बदमाशों की कैंट पुलिस को बिहार के भभुआ निवासी मोहम्मद आसिफ अंसारी उर्फ पिंकू की हत्या में तलाश है।
नौ अगस्त 2017 को अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस के घर में ठहरे पिंकू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बीते दो जून को क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में अकथा निवासी बदमाश कल्लू शर्मा और बीरू तिवारी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बीरू ने बताया था कि अवैध असलहों की बिक्री के रुपये के लेनदेन को देकर अभिषेक और पिंकू के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में प्रिंस के कहने पर उसके घर में ठहरे पिंकू की हत्या सादिक, इमरान, जावेद और उसने मिलकर की थी। चारों वांछित की तलाश में पुलिस टीमों ने इलाहाबाद, भदोही और भभुआ में छापामारी की और उनके करीबियों से पूछताछ की तो पता लगा कि सभी बनारस में ही छिपे हुए हैं। इस संबंध में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीमें चारों वांछित की तलाश में छापामारी कर रही हैं। अहम सुराग हाथ लगे हैं, आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।