{"_id":"5b1302134f1c1b634d8b46f7","slug":"171527972371-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी की जांच पूरी, वीसी करेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी की जांच पूरी, वीसी करेंगे फैसला
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में 26 मई की शाम महिला मरीज की मौत के मामले में गठित चार सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी की जांच पूरी हो गई है। कमेटी के अध्यक्ष की ओर से इसकी सीलबंद रिपोर्ट भी कुलपति प्रो. राकेश भटनागर को सौंप दी गई है। मामले में कुलपति को ही आगे की कार्रवाई का फैसला करना है।
अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में भर्ती गंगामहल निवासी अनीता यादव (32) की इलाज के दौरान 26 मई को मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्रों के साथ डेड बॉडी को वीसी आवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया था कि शाम 7 बजे इंजेक्शन लगने के बाद अनीता की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। रात 10 बजे से शुरू होकर तीन घंटे तक चले धरने के बाद कुलपति के निर्देश पर एडिशनल सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी की अध्यक्षता में जो चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी, उसने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही मरीज के परिजनों और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ का बयान भी दर्ज किया है। इस बारे में कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि कुलपति को रिपोर्ट गुरुवार को ही सौपी जा चुकी है।