{"_id":"5b09b7bf4f1c1ba96e8b4b32","slug":"171527363519-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न से वंचित महिलाएं पहुंची तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न से वंचित महिलाएं पहुंची तहसील
Updated Sun, 27 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के चकमीरा शाह अहमदगंज मोहल्ले के तीन दर्जन से अधिक परिवार खाद्यान्न के लिए भटक रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोटा निरस्त होने के बाद उन्हें जिस दुकान से उन्हें संबद्ध किया गया हैं, वहां से भी उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल रहा। इससे परेशान करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं शनिवार को तहसील पहुंचीं और एसडीएम से खाद्यान्न दिलाने की गुहार लगाई।
महिलाओं का नेतृत्व कर रहे नजरुद्दीन ने बताया कि अप्रैल में आपूर्ति विभाग ने रेणुका गुप्ता का कोटा निरस्त कर उन लोगों को एक किलोमीटर दूर गोपालकुंज के कोटेदार ओमप्रकाश द्वितीय से संबद्ध कर दिया था। मई में लोग जब राशन लेने गोपालकुंज पहुंचे तो कोटेदार ने सूची में नाम न होने की बात कह कर लौटा दिया। उपजिलाधिकारी सुनील यादव को पत्रक देकर कहा कि उनका मई का राशन कहां गया पता लगाया जाए और मोहल्ले में ही नया कोटा आवंटित कर उससे संबद्ध किया जाए। पत्रक देने वालों में सितारा बानो, मुन्नी देवी, चंदा देवी, नसीबुन्नसिा, नगीना बानो, शहरुन्निसा, रुबीना बानो, सीमा देवी, ललती देवी, सेवा देवी, गुड्डन देवी, श्याम कुमारी, कृष्णा देवी आदि रहीं।