{"_id":"5ac67b204f1c1bd2618b5b99","slug":"171522957088-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले दो केंद्र प्रभारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले दो केंद्र प्रभारियों को नोटिस
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। शासन की सख्ती के बाद जिले में गेहूं की खरीद को लेकर जिला प्रशासन की सक्रिय बढ़ी है। गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने पांच गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो केंद्र प्रभारी गैरहाजिर मिले। इस पर दोनों को नोटिस जारी कर दिया गया।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने खाद्य विभाग के क्रय केंद्र सुरियावां, पीसीएफ के क्रय केंद्र सुरियावां, शेरपुर, पाली और दुलहीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाली और शेरपुर क्रय केंद्र के केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले। तत्काल इन दोनों प्रभारियों को कारण बतओ नोटिस जारी कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी क्रय केंद्र खुले मिले। खामियां मिलने पर अधिकारियों ने उन्हें दुुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कहा कि किसानों को गेहूं बेचने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में खोले गए 15 में से पांच क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। इनमें खाद्य विभाग के तीन और दो पीसीएफ के केंद्र शामिल हैं। संचालित तो सभी क्रय केंद्र हो गए हैं, मगर कटाई-मड़ाई में व्यस्त होने के कारण किसान अभी गेहूं बेचने नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिले में गेहूं खरीद 15 जून तक होगी। 13500 एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 15 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन से निर्धारित धनराशि किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी।