फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नगर निगम पर सोमवार को सभी विपक्षी पार्टियों का धरना0

नगर निगम पर सोमवार को सभी विपक्षी पार्टियों का धरना0

Sun, 01 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम पर सोमवार को सभी विपक्षी पार्टियों का धरना0
वाराणसी। महापौर से दुर्व्यवहार मामले में जेल में बंद पार्षदों की रिहाई शनिवार की देर शाम चौकाघाट स्थित जिला जेल से हुई। चार पार्षदों और एक समर्थक में से एक पार्षद की रिहाई कागज में कमी के चलते नहीं हो सकी। बाकी चारों की रिहाई पर कांग्रेस और सपा समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। काफी संख्या में जुटे कांग्रेस और सपा समर्थकों ने अपने पार्षदों का जोरदार स्वागत किया। साथ ही तय हुआ कि सभी विपक्षी पार्टियों का नगर निगम पर सोमवार को धरना होगा। इसमें सभी पार्टियों के नेता और पार्षद जुटेंगे।
विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों लगातार भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा रही हैं। पार्टी के पार्षद महापौर से अपना विरोध जता रहे थे उनकी मंशा किसी को आहत करना नहीं था। महापौर की अनुभवहीनता और भाजपा की साजिश के चलते इस प्रकार की घटना हुई। जिसमें चार पार्षद भैयालाल, अवनीश यादव विक्की, सुनील यादव, बबलू शाह, एक समर्थक राजा थापा को जेल भेजा गया। भैयालाल को छोड़कर बाकी सभी रिहा हो गए हैं। भैयालाल की रिहाई अब सोमवार को होगी। रिहाई के दौरान कांग्रेस नेताओं में पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा राघवेंद्र चौबे के अलावा सपा नेताओं में जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव, संजय मिश्र, प्रदीप जायसवाल, रमेश राजभर, विजय जायसवाल, वरुण सिंह, अनुज जायसवाल, लालन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed