फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आधार से नहीं जुड़ सके सवा लाख राशन कार्ड

आधार से नहीं जुड़ सके सवा लाख राशन कार्ड

Fri, 30 Mar 2018 01:27 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
आधार से नहीं जुड़ सके सवा लाख राशन कार्ड
ज्ञानपुर। केंद्र और प्रदेश की सरकारें भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए लाभार्थियों के आधार कार्ड को योजनाओं से लिंक करा रही हैं। मगर अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते योजनाओं को आधार से लिंक करने का कार्य जोर नहीं पकड़ पा रहा है। इस काम में जिलापूर्ति विभाग अधिक फिसड्डी साबित हो रहा है। अब तक केवल 60 फीसदी राशन कार्डों को ही आधार से जोड़ा जा सका है। अब भी लगभग सवा लाख राशन कार्डों की फीडिंग नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाधिकारी विशाख जी ने एक माह पूर्व जिलापूर्ति विभाग का निरीक्षण कर आधार कार्डों की कम फीडिंग पर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही फीडिंग के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था। मगर इसका असर जिलापूर्ति विभाग पर नहीं पड़ा। विभाग उपभोक्ताओं की ओर से आधार कार्ड नंबर नहीं मुहैया कराने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ ले रहा है। जिले में कुल 735 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं। इनमें 15 दुकानें निरस्त हैं। वहीं 12 दुकानें निलंबित चल रहीं हैं। जिले में 305264 कार्ड धारक हैं। इनमें अंत्योदय 38264 और पात्र गृहस्थी कार्डधारक 267000 हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक चार गांवों के कार्डधारकों का सत्यापन भी नहीं हो पाया है। विभागीय दावे के मुताबिक अब तक 1.83 लाख राशन कार्डों का ही सत्यापन हो सका है। जबकि यह काम छह माह पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के रवैये से उपभोक्ता परेशान हैं। नगरों के उपभोक्ताओं का आधार लिंक हो जाने से उन्हें बायोमैट्रिक मशीन से अनाज मिलने लगा है। इससे नगरीय उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिल गई है। मगर गांवों में सभी का आधार लिंक नहीं होने से बायोमैट्रिक मशीन से अनाज का वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे कोटेदारों को गरीबों के हर पर डाका डालने का मौका मिल रहा है। सबकुछ जानते हुए जिलापूर्ति विभाग मौन बना हुआ हैे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed