{"_id":"5abbf4b34f1c1bf9298b4661","slug":"171522267315-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पीड़िता का बयान दर्ज कराया, न आरोपी की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पीड़िता का बयान दर्ज कराया, न आरोपी की गिरफ्तारी
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज। छेड़खानी और बलात्कार के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज करने के 25 दिन बाद भी न तो पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज कराया गया, न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस की इस कार्यशैली से आक्रोशित बच्ची के पिता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
गोपीगंज नगर के एक मोहल्ले में होली के दिन उसी मोहल्ले के अधेड़ ने सात वर्ष की बच्ची को शौचालय में ले जाकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया थे। इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर पांच-छह दिन के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। यही नहीं, पुलिस ने अब तक पीड़ित बच्ची का बयान तक नहीं दर्ज कराया। इससे परेशान पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेज कर पीड़ित बच्ची के बयान दर्ज कराने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पिता ने मामले का विवेचना कर रहे एसआई पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस एक्सरे रिपोर्ट मिलने के बाद बयान करवाने की बात कहती है। बताया कि जिला अस्पताल में पता किया तो बताया गया कि एक्सरे रिपोर्ट तैयार रखी है लेकिन पुलिस ले ही नहीं जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी बाहर घूम रहा है और सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।