{"_id":"5abaaba64f1c1b304e8b49b1","slug":"171522183078-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बार कौंसिल के लिए 40 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बार कौंसिल के लिए 40 प्रतिशत मतदान
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले दिन मंगलवार को 40 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारी गहमागहमी के बीच सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 2799 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहेगा।
जिले के 6923 अधिवक्ता मतदाता हैं। बार कौंसिल चुनाव में पूरे प्रदेश से कुल 298 प्रत्याशी हैं जिसमें से अकेले वाराणसी जिले से 21 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मंगलवार को 10 बजे से मतदान शुरू होते ही प्रत्याशी मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आए। मतदान स्थल की ओर जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ खड़े होकर प्रत्याशी मतदाताओं से वोट देने का अनुरोध करते रहे। मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी डीजीसी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस के सामने बैलेट पेपर को सील करवाकर उसे सेंट्रल बार एसोसिएशन के कक्ष में रखवाया। मतदान के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। चुनाव कार्य में दीनानाथ सिंह, राधेश्याम चौबे, राधेमोहन त्रिपाठी, अमरनाथ शर्मा, अशोक सिंह प्रिंस, अजय श्रीवास्तव, महफूज आलम, संतोष सिंह समेत 120 सदस्यीय समिति जुटी रही।