{"_id":"5ab7dab94f1c1be83f8b4fea","slug":"171521998521-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटक ने निजीकरण को बताया जनविरोधी, जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटक ने निजीकरण को बताया जनविरोधी, जताया आक्रोश
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की जिला कमेटी की बैठक पुराना पावर हाउस कालोनी स्थित एटक के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष का. रामअवतार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में प्रदेश सकार द्वारा बिजली उ़द्योग के निजीकरण की दिशा में उठाये जा रहे जनविरोधी, मजदूर विरोधी कदमो की तीव्र आलोचना की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए का. रामअवतार सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार बडे कारोबारी तथा सरकार के दूषित गठबंधन की पर्दापोशी करते हुए छोटे उद्योग धंधों,बुनकरों , किसानो पर विद्युत मूल्य के बोझ बढ़ाने,आम आदमी को निजी माफिया ठेकेदारों के तावेदारी में ढकेलने,बडे पैमाने पर तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगारों युवाओं को सरकारी रोजगार से वंचित करने का काम करेगा।उन्होने उ.प्र. सरकार से आगरा एवं दिल्लीब मे किये गये निजीकरण के असफल प्रयासों,आम उपभोक्ता से वसूले गये मनमाने विद्युत मूल्य की वसूली,बडे पैमाने पर जानबूझ कर निजी ठेकेदारो द्वारा दूषित मीटरो से बढाई गयी मीटर रीडिंग के आधार पर की गयी वसूली से सबक लेकर पहले ही जन उत्पीडनकारी हो चुकी योजना को अविलंब वापस लेनेे की मांग की।एटक ने विद्युत कर्मियो के निजिकरण विरोधी आन्दोलन को समर्थन देते हुए आमजन के बीच जनजागरण अभियान चलाने एवं आन्दोलन मे भागीदार बनने की घोषणा की।बैठक मे मुख्य रूप से प्रमोद कुमार पाण्डेय,श्रीकृष्ण राम,रामबदन यादव,का. विक्रम राम,का. प्रमोद कुमार राय, का. इसरारूल हक उर्फ दरोगा,का.शिवपरसन,का. लालता प्रसाद,रामचन्दर पाल,पलकधारी, विजयी राम,अजीत,शखरज आदी लोग उपस्थि त रहे।