{"_id":"5aac2fe94f1c1b00768b5f66","slug":"171521233897-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका के 14 सभासदों ने दिया इस्तीफा0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका के 14 सभासदों ने दिया इस्तीफा0
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पालिका प्रशासन की कार्य प्रणाली और अपनी उपेक्षा होने से क्षुब्ध होकर कर 25 में से 14 सभासदों ने शुक्रवार को अपने-अपने पैड पर इस्तीफा लिख कर अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह को दिया। अधिशासी अधिकारी ने त्यागपत्र लेने से इंकार कर दिया और कहा यह हमारे अधिकार में नहीं है। देर रात सभासद आपस में बैठक करके निर्णय लिया। अब शनिवार को डीएम से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। सभासदों का आरोप है कि पालिका प्रशासन द्वारा हम लोग की बात नहीं सुनी जाती है। पालिका का सब काम चेयरमैन की मर्जी से होता है। नगर का विकास के कार्य अपने चहेते सभासद के क्षेत्र में कराती है। हम लोगों के वार्ड की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। यहां तक पालिका के कर्मचारी भी हम लोगों को कुछ नहीं समझते। जब पालिका में हम लोग का कोई वजूद ही नहीं है तो हम लोग सभासद रहकर क्या करेंगे। वार्ड के लोगों की बात सुनने से अच्छा है कि हम लोग पद से इस्तीफा देकर अपना अपना काम देखें । सभासदों के इस निर्णय के बाद क्षेत्र में यह बात चर्चा का विषय बन गई, हर जगह केवल पालिका प्रशासन की लोग बुराई करते नजर आए। चेयरमैन रेखा शर्मा का कहना है कि सभासद जानबूझकर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन