फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जिले में 1112 जगहों पर जलेंगी होलिकाएं

जिले में 1112 जगहों पर जलेंगी होलिकाएं

Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिले में 1112 जगहों पर जलेंगी होलिकाएं
ज्ञानपुर। होलिका दहन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से रणनीति तय कर ली गई है। एक-एक बिंदु की निगरानी के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार जिले में 1112 हालिकाएं स्थापित होंगी। इसमें 30 होलिकाएं अति संवेदनशील चिह्नित की गई हैं। ऐसे स्थानों पर पुलिस बल की ओर से विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

होली का पर्व सभी वर्ग के लोग मिल जुलकर मनाते हैं। जिले में एक मार्च को होलिका दहन और दो को रंग का पर्व मनाया जाएगा। अक्सर कुछ अराजकतत्व माहौल खराब करने के लिए होलिकाओं को समय से पूर्व ही जला देते हैं, जिससे विवाद खड़ा हो जाता है। पूर्व के वर्षों के विवादों को मद्देनजर पुलिस इस बार पुख्ता तैयारी कर चुकी है। पुलिस के आंकड़ो पर नजर डाली जाए तो जिले में 1112 होलिकाएं स्थापित होंगी। इसमें 30 होलिका स्थलों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए बाहर से 100 कांस्टेबल की मांग की गई है। जिले की पूरी फोर्स होलिका दहन और रंग पर्व के दिन इलाकों में भ्रमण करती रहेगी। विवादित गावों के चिन्हित लोगों को पाबंद किया गया है। अगर उन गावों में कोई घटना होगी तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed