{"_id":"5a8f1c3d4f1c1b0a7b8b8b0a","slug":"171519328317-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 के कनेक्शन काटे, साढ़े 11 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 के कनेक्शन काटे, साढ़े 11 लाख वसूले
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भदोही। विद्युत चोरी पर लगाम लगाने और बकाया वसूली अभियान में गुरूवार को विद्युत विभाग की टीम ने 38 लोगों के कनेक्शन काटने के साथ साथ बकाएदारों से 11.50 लाख रुपये की वसूली की। इस दौरान एक दर्जन लोगों के बिजली मीटर घरों के बाहर लगाए गए। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी गई।
टाऊन एसडीओ गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में टीम के सदस्य अभयनपुर, दरोपुर, ज्ञानपुर रोड, मर्यादपट्टी, ममहर, सर्रोई आदि में गए। इस दौरान तीन को अवैध विद्युत उपयोग करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई। एसडीओ ने बताया कि आज कुल 38 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं के यहां महीनो से बकाया चला आ रहा है। बताया कि घरों के अंदर मीटरों को बाहर करने की प्रक्रिया भी जारी है। आज 12 लोगों के मीटर घर से बाहर लगाए गए। कहा कि जिनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं बिना भुगतान दोबारा बिजली का उपभोग करते पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जांच टीम में एसडीओ (मीटर) सुनील कुमार यादव, जेई विनोद यादव, जेई (मीटर) दीपक दुबे, धर्मेंद्र गुप्ता, रामबहादुर भारती व लाइनमैन रहे।