{"_id":"5a760fbb4f1c1ba2268b831a","slug":"171517686715-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट से होगा गरीबों और किसानों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट से होगा गरीबों और किसानों का विकास
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज। दिल्ली की भाजपा उपाध्यक्ष और प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने केंद्र सरकार का आम बजट से देश के गरीबों और किसानों के लिए विकास के रास्ते खोलेगा। यह बजट किसानों के लिए हितकारी है। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता के कालीन प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बातें कहीं।
भाजपा नेत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों को मजबूत बनाने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। गरीबों के घरों में खाना पकाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन, चूल्हा, सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। किसानों को खेती के लिए सब्सिडी देकर लाभ पहुंचा रही है। इसके अलावा गरीबों को आवास, बेरोजगारों को रोजगार देने की योजनाएं भी चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों और गरीबों के लिए जितनी योजनाएं चलाई हैं, अब तक किसी पार्टी की सरकार ने ऐसा नहीं किया। कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव भाजपा पूरे देश में मजबूती के साथ लड़ेगी और पुन: मोदी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के अलावा संजय गुप्ता, बृजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, रमेश पांडेय, सुशील श्रीवास्तव समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे।