{"_id":"5a66445f4f1c1b805a8b5898","slug":"171516651615-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच में समन्वय जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच में समन्वय जरूरी
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। न्यायिक व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए बार और बेंच में बेहतर समन्वय होना बहुत जरूरी है। हम सबका मकसद आमजन को त्वरित न्याय दिलाना है। यह ध्येय तभी पूरा हो सकता है जब बार और बेंच हमेशा एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में काम करेंगे। रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित डिट्रिक्ट बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के न्यायमूर्ति और जिले के प्रशासनिक जज सिद्धार्थ वर्मा ने कहीं।
समारोह में डिस्ट्रिक्ट बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र, महामंत्री विमलेश यादव समेत सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कहा कि उन्हें अधिवक्ता साथियों ने जो जिम्मेदारियां सौंपी हैं, उन्हें हर संभव पूरी करने का प्रयास करेंगे। जिला जज अनिल कुमार गुप्ता, एडीजे मृदुल मिश्र, अशोक कुमार दूबे, अंगद प्रसाद, प्रभाकर राव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव सिंह, प्रवीण पांडेय, परवेज अख्तर, कमलकांत श्रीवास्तव, पवन सिंह, सत्यवान सिंह समेत सभी न्यायिक अधिकारी समारोह के भागीदार बने। इसी तरह बार के पूर्व अध्यक्ष प्रभात सिन्हा, महासचिव आलोक दूबे, गंगाराम यादव, तेज बहादुर यादव, कृष्णावतार त्रिपाठी, सदानंद यादव, प्रभुनाथ पाठक, रमाशंकर तिवारी, दिनेश उपाध्याय, रामजीत पांडेय, तुंगनाथ दूबे, सत्येंद्र सिंह, दीपक पांडेय, कृष्ण कुमार मालवीय, आदर्श दूबे, पंधारी लाल यादव, राज बिहारी मिश्रा, विजय नारायण पांडेय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।