{"_id":"5a66445e4f1c1bcb268b5e3b","slug":"171516651614-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पदक जीत कर बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ पदक जीत कर बढ़ाया जिले का मान
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। वाराणसी के एक स्कूल में गत दिनों हुए अंतर जनपदीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल भदोही के बच्चों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अतिथियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। विद्यालय के 14 प्रतिभागियों में तीन ने स्वर्ण, दो ने रजत और तीन ने
कांस्य पदक जीते। सोमावर को विद्यालय में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मौजूद निदेशक अभिषेक बरनवाल ने कहा कि दूसरे जनपद में जाकर हमारे बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सफलता की पहली सीढ़ी अनुशासन है और निरंतर अभ्यास से ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है। प्रिंसिपल रेनू बाला सिंह ने कहा कि अनुशासन और लगन से किया गया कोई भी काम बेकार नहीं जाता। उन्होंने बताया कि अहनफ अंसारी, अनुष्का मौर्या और कुंवर कुलदीप यादव ने स्वर्ण पदक जीते। पवन मौर्या और हर्ष पाल ने रजत पदक जबकि श्रेया यादव, आदित्य देशपांडे और अब्दुल मुतल्लिब कांस्य पदक हासिल किया। निदेशक ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया और हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया।