फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सहभोज से समरसता लाने की पहल

सहभोज से समरसता लाने की पहल

Mon, 22 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सहभोज से समरसता लाने की पहल
ज्ञानपुर। समाज में व्याप्त उंच-नीच की भावना को समाप्त करने की दिशा में समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना सराहनीय कार्य है। समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए हम सभी को मिलजुलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

उक्त बाते मुख्य विकास अधिकारी हरशिंकर सिंह ने रविवार को केएनपीजी में पतंजलि परिवार की ओर से आयोजित समरसता सहभोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि समाज से छुआछूत, आपसी वैमनस्यता को मिटाकर सामाजिक सदभाव और आपसी प्रेम को और मजबूत करजने की दिशा में इस तरह के आयोजन काफी सार्थक सिद्ध होंगे। उन्होंने पतंजलि परिवार की ओर से स्वस्थ समाज की दिशा में योग को प्रोत्साहित करने की भी सराहना की। पतजंलि परिवार के संरक्षक और प्रमुख कालीन व्यवसायी रवि पटौदिया ने इस दौरान युवाओं को सांस्कृतिक व खेलकूद आदि गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने आज के दौर में युवाओं के मोबाइल के प्रति अत्यधिक जुड़ाव को उनके भविष्य के प्रति हानिकारक बताते हुए चिंता जाहिर की। प्रमुख कालीन निर्यातक अब्दुल हादी ने समरसता सहभोज कार्यक्रम की सराहना की। संदेश योगी ने सामाजिक समरसता और सद्भाव के लिए महापुरूषों के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कैसर जौनपुरी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया जबकि कवि कृष्णावतार त्रिपाठी राही ने हास्य व्यंग से लोगों के मन को गुदगुदाया। इस मौके पर डिबाए अध्यक्ष अश्वनी कुमार, भारतेंदु द्विवेदी, शिवसागर तिवारी, अशोक गुप्त, अखिलेश यादव, अरविंद पाल, कैलाशनाथ, सुरेश मौर्य, रूक्मणिकांत पाण्डेय अंकित मालवीय, आशीष सिंह, आशीष रावत, अवनीश रावत, आशुतोष पाण्डेय, अर्चना पांडेय, रेखा तिवारी, रमाशंकर मिश्र, कविता, शविांगी, श्रेया, आरती, प्रीति आदि रहीं। खमरिया संवाददाता के अनुसार, आरएसएस की ओर से खमरिया में सांसद निधि से बने बारात घर में समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर दीनानाथ बरनवाल, दिलसीप मोदनवाल, यमुना गुप्ता , संदीप मौर्य,,योगेश बरनवाल, मुनेश, विकास, अमित, संतोष, राजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed