फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अवैध वसूली करते मिले दो सिपाही, निलंबित

अवैध वसूली करते मिले दो सिपाही, निलंबित

Fri, 12 Jan 2018 02:53 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली करते मिले दो सिपाही, निलंबित
वाराणसी। शहर के चौराहों-तिराहे पर तैनात सिपाही रात गहराते ही या तो अवैध वसूली में व्यस्त हो जाते हैं या फिर आराम करने लगते हैं। इसका खुलासा गुरुवार की रात आईजी रेंज के औचक निरीक्षण में हुआ। इस दौरान ट्रक रोक कर अवैध वसूली कर रहे दो सिपाही निलंबित कर दिए गए जबकि आराम फरमा रहे 10 सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, रात 12:50 बजे के लगभग आईजी रेंज ने चेक कराया तो शहर क्षेत्र में सिर्फ सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी अपनी सर्किल में भ्रमणशील मिले और बाकी अन्य चार सीओ का जवाब नहीं मिला। इसे लेकर आईजी रेंज ने सीओ दशाश्वमेध, भेलूपुर, कैंट और कोतवाली से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

आईजी रेंज दीपक रतन गुरुवार आधी रात बाद गश्त और पिकेट ड्यूटी चेक करने निकले थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मंडुवाडीह थाने के कांस्टेबल कमल कुमार मौर्या और सुमित राय को मंडुवाडीह क्षेत्र में ट्रक रोक कर अवैध वसूली में लिप्त देख दोनों को निलंबित कर दिया गया। इसी तरह सारनाथ थाने के कांस्टेबल विनोद यादव व रामप्रकाश यादव, आदमपुर थाने के कांस्टेबल विसेेंद्र यादव व रामशीष, कोतवाली थाना के कांस्टेबल श्रीराम कुमार व चंद्रप्रकाश और लंका थाने के शैलेंद्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह आजाद, अशोक कुमार यादव व राणा प्रताप सिंह आराम करते मिले। इन सभी को आईजी रेंज ने लाइन हाजिर कर दिया। आईजी रेंज ने बताया कि इन खामियों के अतिरिक्त शहर की अन्य पिकेट और गश्त ड्यूटी सही मिली। कहा कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी सही तरीके से करें। अन्यथा की स्थिति में इस तरह औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed