फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कृष्णा पटेल चौथी बार अपना दल की अध्यक्ष

कृष्णा पटेल चौथी बार अपना दल की अध्यक्ष

Mon, 25 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा पटेल चौथी बार अपना दल की अध्यक्ष
वाराणसी। अपना दल के रविवार को हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में कृष्णा पटेल को लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। पल्लवी पटेल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में जल्द ही पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश की कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में अपना दल के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने पर कृष्णा पटेल ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार जताया। अपने पति और अपना दल संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की मृत्यु के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। साथ ही, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पूरी एकजुटता के साथ जन हित के मसलों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। पार्टी की भावी रणनीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के मुद्दे पर प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवेशन के बाद परेड कोठी स्थित टूरिस्ट बंगलो में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरबी पटेल ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया प्रभारी रामजीत सिंह की देखरेख में पूरी हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन कृष्णा पटेल का आया और सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी के संविधान के अनुसार सभी कमेटियां राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधीन होंगी। चुनाव प्रक्रिया में सहयोगी के रूप में प्रो. गंगाराम यादव, पारस नाथ भार्गव, चिंतामणि महतो, राजेश पटेल, रमेश कुमार वर्मा, गगन प्रकाश यादव, अनिल पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed