{"_id":"5a3ebfee4f1c1b001c8ba9d3","slug":"171514061806-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खली-चूनी व्यवसायी के सेल्समैन से ढाई लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खली-चूनी व्यवसायी के सेल्समैन से ढाई लाख की लूट
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। पांडेयपुर के खली-चूनी व्यवसायी राकेश गुप्ता के सेल्समैन अवधेश पांडेय से शनिवार को बदमाशों ने असलहे के बल पर खरदहा के समीप ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाशों ने कहा कि पुलिस को बता देना कि बलवंत यादव के लोगों ने लूटा है। सौ नंबर पर मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।
इधर, 24 घंटे के भीतर चोलापुर थाना क्षेत्र में सरेराह हुई लूट की दो वारदातों से व्यापारियों में दहशत है। शुक्रवार को बदमाशों ने आभूषण कारोबारी से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे।
जौनपुर के चंदवक थाना के रामगढ़ का अवधेश पांडेय राकेश गुप्ता के यहां सेल्समैन के तौर पर काम करता है। शनिवार को चोलापुर क्षेत्र में अवधेश जीप से बकाया वसूलने निकला था। बताया कि खरदहा के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर जीप रुकवाई और असलहा सटाकर जीप में रखा ढाई लाख रुपये से भरा थैला उठा लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वसूले गए बकाया की रकम और लूटे गए रुपये में अंतर है। व्यापारी की ओर से मुकदमा नहीं दर्ज कराने की तहरीर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि बलवंत यादव कौन है।
पुलिस बल की कमी से जूझ रही अजगरा चौकी
चोलापुर में लूट की वारदात के बाद क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र के पहुंचने पर अजगरा चौकी प्रभारी केपी यादव ने बताया कि यहां केवल दो सिपाही तैनात हैं। जबकि, न्यायालय के कामकाज से लेकर क्षेत्र की घटनाओं तक को देखने की जिम्मेदारी रहती है। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि लूट की वारदात को चुनौती के रूप में लें और जल्द खुलासा करें।