{"_id":"5a19d2554f1c1bb6678be01a","slug":"171511641685-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा बांसफाटक का शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा बांसफाटक का शिवलिंग
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बांसफाटक पर स्थित भवन में हो रही खुदाई में निकले शिवलिंग का अरघा शनिवार की शाम बाहर आ गया। मुहल्ले के कुछ लोगों ने पहुंच कर शिविलिंग की पूजा भी की। अभी दो दिन तक वहां खुदाई की जाएगी, ताकि शिवलिंग के पूरे स्वरूप को बाहर लाया जा सके। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने शिवलिंग को संरक्षित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने के बाद आम दर्शनार्थियों के लिए परिसर को खोला जाएगा, ताकि श्रद्धालु दर्शन -पूजन कर सकें।
भार्गव कटरे में करीब 11 फीट तक खुदाई के बाद अब शिवलिंग का अरघा भी बाहर आ गया है। शनिवार को भी मजदूरों ने वहां खुदाई जारी रखी। अभी दो दिन खुदाई चलती रहेगी। इसके बाद मलबे को हटाया जाएगा। सीईओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि भार्गव कटरे में मिले प्राचीन शिवलिंग को उसी स्थान पर सहेजा जाएगा। वहां साफ-सफाई कराने के बाद पूजा-पाठ के योग्य परिसर को बनाया जाएगा, ताकि आम श्रद्धालु वहां पूजा-अभिषेक कर सकें।