फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा को सीता के राम की नहीं, सता के राम की चाहत

भाजपा को सीता के राम की नहीं, सता के राम की चाहत

Fri, 24 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को सीता के राम की नहीं, सता के राम की चाहत
वाराणसी/रामनगर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने गुरुवार को यहां रोड शो के जरिए पार्टी के चुनाव अभियान को धार दी। साथ ही, भाजपा पर सीधा हमला बोला। कहा कि भाजपा को सीता के राम की नहीं, सत्ता के राम की चाहत है। जो राम का सत्ता-सियासत के लिए उपयोग कर सकता है, वह किसी का भी नहीं हो सकता। सत्ता के लिए राम प्रेम का दिखावा करने वालों से जनता को सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शालिनी यादव के समर्थन में रोड शो के दौरान राजबब्बर ने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा सरकारें चुनावों को हाईजैक कर रही हैं। धोखाधड़ी की जा रही है। पार्टी प्रत्याशियाें को जिताने की अपील करते हुए राजबब्बर ने कहा कि वाराणसी की 22 सालों की बदहाली के लिए सिर्फ भाजपा जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री ने बनारस को क्योटो बनाने का वायदा किया था लेकिन हालत अब बद से बदतर हो गए हैं। बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। जीएसटी की मार से व्यापारी, कारीगर परेशान हैं। यहां का व्यापार 70 करोड़ से 15 करोड़ तक आ गया है। कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी का जवाब अब बनारस की जनता देगी।
विज्ञापन

नदेसर में नुक्कड़ सभा के बाद राजबब्बर खुली गाड़ी में मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष मणिंद्र मिश्रा के साथ रोड शो के लिए निकले। अंधरापुल, कैंट, गुलाब बाग, सिगरा, महमूरगंज होते हुए लंका पहुंचे। बीएचयू गेट पर उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले नगर पंचायत गंगापुर में राजबब्बर ने कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सेठ के लिए रोड शो किया। उन्होंने गंगापुर रजिस्ट्री ऑफिस से गोला बाजार होते हुए पूरे बाजार में घूम कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंका से रामनगर पहुंचने के बाद राजब्बर ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की धरती को नमन किया। चौक स्थित शास्त्रीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि रामनगर पालिका परिषद के चुनाव की चर्चा दिल्ली तक पहुंच चुकी है। चेयरमैन प्रत्याशी शैलेंद्र किशोर पांडेय मधुकर के समर्थन में पहुंचे राजबब्बर ने किला रोड के रास्ते रोड शो करते हुए हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रामनगर चौक पहुंचे। इसके बाद वापस लंका से अस्सी, भदैनी, शिवाला होते हुए बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से कांग्रेस की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर वार्ड नंबर 28 के दिवंगत पाषछ प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को सांत्वना दी। वार्ड प्रत्याशी की मौत पिछले दिनों हार्ट अटैक से हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed