{"_id":"5a172d7c4f1c1b9e678bd867","slug":"171511468412-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान में इलाहाबाद के यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान में इलाहाबाद के यात्री की मौत
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार की सुबह रनवे पर उड़ान की तैयारी कर रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में एक यात्री की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। परिजनों को जानकारी देने के साथ ही फूलपुर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। यात्री की मृत्यु के बाद विमान की साफ-सफाई कराई गई। इस वजह से यह विमान निर्धारित समय से दो घंटे देरी से मुंबई के लिए उड़ान भर सका।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10:15 बजे इंडिगो का विमान 6ई-711 रनवे पर मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। उसी समय विमान में सवार इलाहाबाद के गोविंदपुर, तेलियरगंज निवासी इंद्र भूषण त्रिपाठी (65) पुत्र ईश्वर दत्त त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ गई। बेचैनी बढ़ने के साथ कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। विमान के पायलट ने एटीसी को इसकी जानकारी दी और विमान को एप्रन पर वापस ले आया गया। एयरपोर्ट पर तैनात चिकित्सकों ने जांच कर मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद विमान से यात्रियों को उतारकर मुख्य टर्मिनल भवन के एसएचए में बैठाया गया। इंद्रभूषण अपने बेटे वीके त्रिपाठी से मिलने मुंबई जा रहे थे, जो वहां आयकर विभाग में अधिकारी हैं। देर शाम को उनके परिवार के लोग बनारस पहुंच गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट गए।