फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मेजबान बीएचयू का बेहतरीन प्रदर्शन

मेजबान बीएचयू का बेहतरीन प्रदर्शन

Sun, 29 Oct 2017 01:50 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
मेजबान बीएचयू का बेहतरीन प्रदर्शन
वाराणसी। बीएचयू आईआईटी के खेल महोत्सव स्पर्धा-2017 के दूसरे दिन शनिवार को मेजबान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखा। महिला व पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाया। एथलेटिक्स में आईआईटी बीएचयू प्रथम, आईआईटी इलाहाबाद द्वितीय, आईआईटी बीएचयू तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

हाईजम्प गर्ल्स में एसबीएम प्रथम, आरईसी द्वितीय, आईआईटी बीएचयू तृतीय स्थान पर रहा। डिस्कस थ्रो में आईआईटी दिल्ली प्रथम और आईआईटी बीएचयू द्वितीय रहा। 800 मीटर ब्वायज की दौड़ में आईईटी प्रथम, जीईसी द्वितीय व आईआईटी बीएचयू को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 5000 मीटर ब्वायज दौड़ में केआईटी प्रथम, आईआईटी बीएचयू दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो ब्वायज में आईआईटी बीएचयू ने तीनों स्थान पर कब्जा जमा लिया। 800 मीटर गर्ल्स में आईआईटी बीएचयू प्रथम, इलाहाबाद द्वितीय और आईआईटी बीएचयू तीसरे स्थान पर रहा। 110 हर्डल ब्वायज में आईआईटी बीएचयू ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए तीनों स्थान पर कब्जा जमाया। हाई जम्प में आईआईटी बीएचयू प्रथम और द्वितीय तथा आईआईटी इलाहाबाद को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

बास्केटबाल ब्वायज में आईआईटी बीएचयू ने सीईटी बीकानेर को 56-45 से मात दी। बालिका वर्ग में आईआईटी बीएचयू ने ट्रिपल आईटी इलाहाबाद को 18-6 से धूल चटाई। बाक्सिंग के पांच मुकाबलों में बीएचयू को तीन मुकाबले में जीत मिली और दो में हार का सामना करना पड़ा। चेस में आईआईटी बीएचयू ने कैरियर प्वाइंट को 4-0 के अंतर से हराया और दूसरे मुकाबले में एनआईटी केकेआर को हराया। फुटबाल में आईआईटी बीएचयू ने इनवर्टिस को 6-0 से मात दी और दूसरे मुकाबले में आईआईटी बीएचयू ने आईआईटी रोपर को हराया। हॉकी के तीन मुकाबलों में से दो में बीएचयू ने जीत हासिल की। ताइक्वांडो में आईआईटी दिल्ली की टीम ने प्रथम जबकि मेजबान बीएचयू ने दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। वॉलीबाल में आईआईटी बीएचयू ने आईआईटी केजीपी को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed