फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पुलिस हिरासत में कैसे पिया टायलेट क्लीनर, जांच शुरू

पुलिस हिरासत में कैसे पिया टायलेट क्लीनर, जांच शुरू

Thu, 12 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में कैसे पिया टायलेट क्लीनर, जांच शुरू
वाराणसी। जैतपुरा थाने में टॉयलेट क्लीनर पीकर जान देने वाले बुनकर पिंटू राजभर के मामले की जांच बुधवार से पुलिस ने दो बिंदुओें के आधार पर शुरू की है। विभागीय स्तर पर इस बात की तफ्तीश की जा रही है कि आखिर किसकी लापरवाही से पिंटू टॉयलेट क्लीनर पीने में कामयाब रहा। वहीं, पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर जैतपुरा थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे के मद्देनजर यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर वो युवती कहां है जिसके अपहरण के आरोप में पिंटू पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की विवेचना एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर चेतगंज कर रहे हैं। वहीं, पिंटू के पोस्टमार्टम के बाद केमिकल जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पेट के भीतर आंत सहित अन्य नाजुक अंगों के फट जाने के कारण पिंटू की मौत हुई है।
विज्ञापन

जैतपुरा थाने के सरैयां के भर टोला निवासी सोमारू राजभर के बेटे पिंटू को सोमवार को मुहल्ले की ही एक युवती के अपहरण के संबंध में दर्ज मुकदमे में पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था। पिंटू की बहन चिंकी के अनुसार रात में जैतपुरा थाने की हवालात में उसकी पिटाई की गई। मंगलवार की सुबह वह टॉयलेट गया तो वहां मौजूद टॉयलेट क्लीनर पी लिया और उपचार के दौरान कुछ ही घंटों बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। चिंकी की तहरीर पर युवती के भाई कल्लू व मन्नो, उनके दोस्त सैफुल और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ जैतपुरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार की देर रात पिंटू के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में उसके शव का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया और मुखाग्नि पिता सोमारू ने दी। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के लिए उनकी तलाश में टीम लगाई गई है। अपहृत युवती का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अपहृत युवती के घर में लटका ताला, परिवारीजन भागे
सरैयां के भर टोला की जिस युवती के अपहरण के आरोप में पिंटू को पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था, उसके घर पर ताला लटका देखा गया। आसपास के लोगों ने बताया कि पिंटू की मौत की जानकारी मिलते ही युवती के परिवारीजन ताला बंद कर धीरे से कहीं निकल गए। वहीं, पुलिस की ओर से ऐहतियातन युवती के घर के समीप तीन सिपाही और उधर की ओर आने वाली गली के मोड़ पर पांच सिपाही तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही इलाके में पुलिस का चक्रमण जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की हालत खराब, हो रही थी शादी की तैयारी
वाराणसी। पुलिस हिरासत में पिंटू की मौत के बाद उसका परिवार बिखर सा गया है। बुधवार को सरैयां के भर टोला स्थित पिंटू के घर में उसकी मां मुन्नी देवी बेसुध सी पड़ी हुई थी। वहीं, उसके पिता सोमारू और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मुहल्ले के लोग पिंटू के घर जाकर उसके परिवार को ढांढस बंधाने में बंधाने जुटे थे।

सोमारू ने बताया कि इन दिनों पिंटू और उसकी बहन अंजू की शादी की तैयारी की जा रही थी। दोनों के लिए एक साथ ही लड़की और लड़का खोजा जा रहा था। सब कुछ सही रहता तो आगामी जनवरी बाद दोनों भाई-बहन की शादी कर दी जाती। मगर, उससे पहले ही सारे अरमानों पर पानी फिर गया। सोमारू ने कहा कि अब तक उसे किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिली है। इसके साथ ही प्रशासन के अधिकारी और नेताओं ने भी उसकी सुधि लेने की नहीं सोची। सोमारू ने कहा कि जो हमारी नियति में लिखा हुआ था वह तो ही गया लेकिन पिंटू की मौत के दोषी लोग किसी भी सूरत में बचने न पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed