फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत

एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत

Tue, 03 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत
निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के जेल जाने के बाद भी परिवहन कार्यालय में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तैनात कर्मचारी बाहरी लोगों के माध्यम से वसूली कराते हैं। पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री, प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज कर एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत की है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर प्रमोद सिंह ने 29 सितंबर को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि एआरटीओ कार्यालय में तैनात विभिन्न विभागों के बाबुओं ने लोगों से सुविधा शुल्क वसूली के लिए बाहरी व्यक्तियों को रखा है जो कार्य के हिसाब से तय रकम वसूलते हैं। आरोप लगाया कि वसूली का यह पूरा खेल एआरटीओ की जानकारी में चल रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है। उधर इस बारे में एआरटीओ प्रशासन दिलीप गुप्ता ने कहा कि ट्रांसपोर्टर का आरोप बेबुनियाद है और परिवहन कार्यालय में किसी से भी सुविधा शुल्क नहीं लिया जाता है। अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह कार्यालय में उनसे मिलकर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed