{"_id":"59b6ee744f1c1be87f8b5f85","slug":"171505160820-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पीएम आवास की दिवारी गिरी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पीएम आवास की दिवारी गिरी, तीन घायल
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ। स्थानीय विकास क्षेत्र के भेलखा गांव में सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे एक आवास की दीवार गिर जाने से निर्माण में लगे पिता तथा उसके दो पुत्र घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को हरहुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
भेलखा गांव निवासिनी गीता देवी पत्नी आजाद राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख बीस हजार रुपये मिला है। ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की देखरेख में आवास का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे एक तरफ की दीवार अचानक गिर गई और निर्माण में लगे आवास स्वामिनी के पति आजाद (40) और दो पुत्र कवि (14), विकास (12) घायल हो गए। गृहस्वामिनी का आरोप है कि आवास के लिए आए पैसे में से ग्राम प्रधान ने बीस हजार रुपये मांगा था जिसमें से बारह हजार रुपये ले लिया है। और घटिया किस्म की बालू व गिट्टी दिलवाए। इसी बालू और सीमेंट से दीवार जोड़वाने को कहा। बताया कि यदि दीवार में अच्छी बालू-सीमेंट से जुड़वाई की जाती तो यह हादसा नहीं होता । ग्रामीणों ने आवास के नाम पर की जा रही धन उगाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जिलाधिकारी से की है । इस संबंध मे खंड विकास अधिकारी हरहुआ श्वेतांक सिह ने कहा कि अगर आवास के नाम पर पैसा लिया गया है तो गलत है। लाभार्थी अगर लिखित शिकायत करती हैं तो ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उक्त धनराशि भी वसूली जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान भेलखा राजकुमार राठौर ने पैसा लेने के आरोपों से साफ इंकार किया है।