{"_id":"59b05e7c4f1c1bf77f8b484b","slug":"171504730748-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति के विरोध में कर्मचारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति के विरोध में कर्मचारियों का हंगामा
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी वेतन विसंगति के विरोध में जमकर हंगामा मचाया। स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मचारी, मैनेजर आदि पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के एक साथ हंगामा करने से कामकाज प्रभावित रहा। उधर हॉस्पिटल संचालक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों की समस्याओं का पहले ही समाधान किया जा चुका है।
अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी इससे पहले मंगलवार को भी खाते में पीएफ का पैसा न जाने के विरोध में गेट बंदकर प्रदर्शन किए थे। दूसरे दिन कामकाज ठप कर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि जहां दो-तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है वहीं पैसा कटने के बाद भी पीएफ का पैसा खाते में नहीं जा रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से न तो वेतन दिए जाने और न ही पीएफ का पैसा खाते में भेजने की कार्रवाई की गई। इस बारे में संचालक डॉ.एसके सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारियों के खाते में पीएफ की धनराशि के साथ ही वेतन भेज दिया गया है। इसके बाद किसी तरह के धरना-प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है।