{"_id":"5990b7b34f1c1bb6568b482a","slug":"171502656435-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में जकड़ गया 80 करोड़ का ‘हृदय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार में जकड़ गया 80 करोड़ का ‘हृदय’
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ‘हृदय’ यानी हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन के तहत में बन रही सड़क हो या फिर टाउनहाल, हेरिटेज वॉक सभी जगह अफसरों की मिलीभगत से ठेकेदार लूट-खसोट कर रहे हैं। सड़कों से लेकर धरोहरों के संरक्षण के लिए हो रहे काम में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सिंधु नगर कॉलोनी में विधायक निधि से बनी सड़क को फिर से इसी योजना में बनाने के नाम पर लाखों के वारे-न्यारे कर दिए गए।
हृदय के तहत 2.58 लाख रुपये से टाउनहाल को सजाने-संवारने का काम शुरू करा दिया गया है। इसमें घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत पर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के निर्देश पर हुई जांच में पाया गया कि डीपीआर में प्रस्तावित फर्श पर लगने वाली टाइल्स की मोटाई में मानक की अनदेखी और प्रस्तावित टायलेट का निर्माण ही नहीं हुआ। प्लास्टिक पेंट की जगह लाल रंग की गेरुआ से दीवाल की पुताई कर दी गई।
इसके बाद कबीर चौरा में बन रहे हेरिटेज वॉक में भ्रष्टाचार की शिकायत आने लगी। इस इलाके में देश-दुनिया में अपनी कला की धाक जमा चुकीं सितारा देवी, गोदई महाराज, पंडित किशन महाराज के आवास हैं। संगीत घरानों और कलाकारों से जुड़ी यादें संरक्षित करने, उनकी विरासत को सहेजने के लिए हेरिटज वॉक बनाया जा रहा है, ताकि देश-दुनिया से आने वाले कलाकार और पर्यटक गलियों में घूमकर कलाकारों को जान सकें और उनके घरों में बनने वाले छोटे-छोटे म्यूजियम को देख सकें।