{"_id":"5963e9334f1c1b21788b4570","slug":"171499719987-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बता सके, कितनी शिकायतें निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बता सके, कितनी शिकायतें निस्तारित
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पेयजल, सीवेज और प्रकाश की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही की शिकायत पर नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल सोमवार को 10 बजे नगर निगम के शिकायत कंट्रोल रूम में पहुंचे। शिकायतों के निस्तारण का ब्योरा पूछा तो कर्मचारी सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर नाराजगी जताई। चेताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत रजिस्टर भी चेक की। इसमें शिकायतें तो दर्ज थीं लेकिन निस्तारण का विवरण नहीं था।
कंट्रोल रूम के नंबर 0542-2221999 को नगर निगम की वेबसाइट और फेसबुक पर अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके बाद डूडा कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास, वेंडर जोन सहित अन्य कार्यों का जायजा लिया। अब तक की प्रगति के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को तत्काल सभी कार्र्यों का विवरण तैयार करने का निर्देश दिया। स्मार्ट सिटी कार्यालय में कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान संयुक्त नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह को निर्देश दिया कि शहर के विकास केलिए चल रही केंद्रीय योजनाओं के बड़े-बड़े शाइनेज लगाए जाएं। जनता को पता चल सके कि कौन सा काम, कौन संस्था करा रही है। कब तक पूरा होगा, लागत कितनी है।