{"_id":"59419e9a4f1c1be85d8b4570","slug":"171497472666-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टडिया में चाय पीने से एक दर्जन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टडिया में चाय पीने से एक दर्जन बीमार
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। टडिया में बुधवार सुबह एक दुकान पर चाय पीने के बाद करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक के बाद एक उल्टी आने लगी और बेहोश होने लगे। आनन-फानन में सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर सूचना पाकर पहुंचे विधायक ने तुरंत सीएमओ डॉ. वीबी सिंह को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद चिकित्सकों के साथ पहुंचे सीएमओ ने सभी की जांच कराई। इनमें दो लोगों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा रेफर किया गया। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूकान के दूध, चीनी, चाय पत्ती और सील कर जांच के लिए भेज दिया। सीएमओ ने घटना की वजह फूड प्वाइजनिंग बताया है।
इलाके में राजेश चौहान की चाय की दुकान है। सुबह करीब आठ बजे यहां लोग चाय पी रहे थे कि कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ लोगों को चक्कर आने लगा तो कुछ बेहोश होकर वहीं गिरने लगे। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। निजी चिकित्सालय में तुरंत भर्ती कराया गया। जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी उसमें शिवजी चौहान, राजेन्द्र, बाबूलाल, श्याम सुन्दर, युवराज, शनि चौहान, दुकानदार राजेश चौहान, मां कल्लना देवी आदि लोग शामिल हैं।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने सीएमओ को बुलाकर सभी की जांच कराई। सीएमओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का लगता है, जांच के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। उधर, दुकानदार ने बताया कि रात का दूध था, उसी को गरम कर चाय बनाई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, देर शाम सभी की हालत सुधरने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।