दिन और रात में बांटे जा रहे 17000 फूड पैकेट, मौके का फायदा उठा रहे लोगों का निकाला तोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान वाराणसी में फूड पैकेट और राशन किट के वितरण की सोमवार को समीक्षा की गई। इसमें कई जगहों पर डुप्लीकेसी पाई गई और कई जगहों पर भोजन नहीं पहुंचने की शिकायत भी आई। अब प्रशासन नई व्यवस्था लागू करेगा।
इसमें संस्था को वार्ड, मोहल्ला और लोकेशन स्पष्ट करना आवश्यक होगा। जहां उनका किचन होगा, उसी वार्ड में उसे लोकेशन अडॉप्ट करने में वरीयता दी जाएगी। पास का प्रयोग केवल भोजन व्यवस्था के लिए ही मान्य होगा। पास भी निश्चित संख्या में ही दिए जाएंगे। नगर निगम द्वारा संस्थाओं को वार्ड के पार्षदों के साथ संपर्क करा दिया जाएगा, ताकि उनके साथ भी समन्वय कर सकें।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 17000 से ज्यादा फूड पैकेट दिन में और इतने ही रात में विकास प्राधिकरण की फूड सेल द्वारा बांटे जा रहे हैं। सभी थानों के माध्यम से ये फूड पैकेट बांटे जा रहे हैं, लेकिन मांग बढ़ती जा रही है। अधिकतर स्थानों पर यह पाया गया कि लोगों को कोटे का राशन या सरकारी या सामाजिक राशन किट मिली है, वो लोग भी फूड पैकेट प्राप्त कर रहे हैं।
पिछले दो दिनों में समाचार पत्रों में छपी खबरों का भी सत्यापन कराया गया। कुछ मामलों में राशन किट बंटी है, फिर भी लोगों को फूड पैकेट न मिलने की शिकायत है। संकट मोचन के कुष्ठ आश्रम, कोनिया आदि में राशन किट बंटी थी फिर भी लोग फूड पैकेट का इंतजार करते हैं और एक समय भी न पहुंचे तो उसे प्रचारित करते हैं।
उन्होंने कहा कि अब पुरानी और नई दोनों व्यवस्थाओं का मिश्रण कर अडॉप्ट ए लोकेलिटी योजना लागू की जाएगी। कोई संस्था ज्यादा बड़ी है तो वो ज्यादा मोहल्ले या वार्ड भी अडॉप्ट कर सकती हैं। परंतु जो भी अडॉप्ट करेगा उसे पूरा मोहल्ला या लोकेशन कवर करना होगा। यदि उन्हें फूड पैकेट की कमी पड़ती है तो विकास प्राधिकरण व अभिहित अधिकारी के फूड सेल से सहायता कराई जाएगी।
इस प्रकार राशन और भोजन जरूरतमंद तक बिना डुप्लीकेसी के पहुंच सकेगा। यदि व्यवस्था सफल रहती है तो थानों से वितरण में कमी कराई जाएगी और बस्ती और मोहल्लों में ही वितरण कराया जाएगा।
ऐसे जुड़ें
संस्थाएं फूड सेल हेल्प लाइन 0542-2283305, 2283306 या डीओ फूड सेफ्टी के नंबर 9044261361 पर संपर्क करें।