70वीं माध्यमिक स्कूली खेलों की योगासन प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को लहुराबीर स्थित पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में हुई। क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य विशेश्वर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में चार जिलों के 170 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल से संबंधित चार जिलों खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में बंगाली टोला इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीत वाराणसी जिले की टीम को ओवरऑल विजेता बनाया। चंदौली की टीम उपविजेता रही। निर्णायक की भूमिका योगाचार्य कमल भट्टाचार्य ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन एनसीसी अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागी
अंडर 14 वर्ग में बंगाली टोला इंटर कॉलेज से आयुष यादव, प्रकाश सरकार और विवेक पांडे का चयन हुआ। अंडर 17 वर्ग में महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ से हार्दिक कुशवाहा चुने गए। बंगाली टोला इंटर कॉलेज से सत्यम यादव, शौर्य कन्नौजिया और आकाश मंडल ने भी इस वर्ग में जगह बनाई। अंडर 19 वर्ग में बंगाली टोला इंटर कॉलेज के विशाल प्रजापति, शुभम यादव, आदित्य वर्धन शुक्ला, भावेश प्रामाणिक और राज मौर्या राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।

क्वीन इंटर कॉलेज में हुई मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में । योग करते बालक प्रकाश सरकार

क्वीन इंटर कॉलेज में हुई मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में । योग करते बालक प्रकाश सरकार