फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   17 shopkeepers who spread dirt were fined, 7400 recovered

गंदगी फैलाने वाले 17 दुकानदारों पर जुर्माना, 7400 वसूले

Sun, 27 Mar 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
17 shopkeepers who spread dirt were fined, 7400 recovered
नगर निगम प्रवर्तन दल ने शनिवार को वरुणा पार जोन के सिकरौल और शिवपुर सब जोन में स्वच्छता और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। 17 दुकानदारों से गंदगी फैलाने, अतिक्रमण करने व प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों से कुल रुपये 7400 का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

अभियान में सांस्कृतिक संकुल की दीवार से लगे हुकुलगंज वेंडिंग जोन में पंजीकृत वेंडर्स की दुकानों को व्यवस्थित कर सफाई कराई गई। वेंडिंग जोन में टूटे-फूटे रिक्शा-ट्रॉली और ठेलों को जब्त किया गया। गंदगी फैला रहे विक्रेताओं पर जुर्माना लगाकर चेतावनी दी गई। हुकुलगंज रोड पर डेरा डाले बांस की टोकरी बनाने वाले परिवारों का टेंट रोड पर से हटवाया गया। लेबर सट्टी के पास टूटे पड़े पांच से छह साइकिल-रिक्शा हटवाए। रास्ता अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों की भट्टी और शेड तोड़े गए। दुर्गा मंदिर के समीप रोड किनारे देसी शराब की दुकान पर 20 बोरी पॉलिथीन में पैक पानी की थैलियों को जब्त कर दुकानदार से 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उधर, शिवपुर बाजार से रेलवे फाटक और अतुलानंद स्कूल के सामने से बाबतपुर हाईवे तक अतिक्रमण को हटवाया गया। अभियान टीम में वरुणापार जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी, कर्नल राघवेंद्र मौर्य, आठ प्रवर्तन दल के सदस्य और सफाई सुपरवाइजर राजेश कुमार व छह सफाई मित्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed