{"_id":"64ee3a855eae6331550d6de7","slug":"17-dengue-patients-found-in-five-days-figure-crosses-40-varanasi-news-c-20-vns1013-343639-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पांच दिन में मिले डेंगू के 17 मरीज, आंकड़ा 40 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पांच दिन में मिले डेंगू के 17 मरीज, आंकड़ा 40 के पार
विज्ञापन
मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले पांच दिन में डेंगू के 17 नए मरीज मिले हैं। खास बात यह है कि सभी मरीज शहरी क्षेत्र के ही है। साथ ही हर दिन 15 से 20 घरों पर लार्वा भी मिल रहा है। अब जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 40 के पार पहुंच गया है। मंगलवार को 1609 घरों में लार्वा सर्च किया गया, जिसमें सर्वेश्वरी नगर, सूर्यनगर, गिलट बाजार, ढेलवरिया, रामनगर सहित 17 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला। इन सभी को नोटिस जारी कर घर के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि खोजवा में 19 वर्षीय, भगवानपुर में 26 वर्षीय और नेवादा में 29 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में आईएमएस बीएचयू व दीनदयाल अस्पताल में जांच की सुविधा है।
0000
पांच दिन में मरीजों का आंकड़ा
29 अगस्त 3 मरीज
28 अगस्त 5 मरीज
26 अगस्त 3 मरीज
25 अगस्त 2 मरीज
24 अगस्त 4 मरीज
000
प्लेटलेटस चढ़ाने में सतर्कता बरतने की जरूरत-सीएमओ
डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने मंगलवार को निजी चिकित्सकों एवं नर्सिंग होम संचालकों के साथ वर्चुअल बैठक की। बताया कि प्लेटलेट्स चढ़ाने में सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। इसकी कमी डेंगू से ग्रसित मरीजों की मौत का कारण नहीं हो सकता है। किसी मरीज का प्लेटलेट्स काउंट दस हजार से कम न हो और सक्रिय रक्तस्राव न हो रहा हो तब तक उसे प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता नहीं होती है। डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, नाक बहना, त्वचा पर हल्के लाल चकत्ते, खांसी और आंखों के पीछे और जोड़ों में दर्द शामिल हैं। हालांकि, कुछ लोगों को लाल और सफेद धब्बेदार चकत्ते विकसित हो सकते हैं, जिसके बाद भूख में कमी, मतली, उल्टी आदि हो सकती है।