फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   17 arrested in UP board exam paper leak case STF Varanasi team is raiding in Ballia

यूपी बोर्ड परीक्षा : पेपर लीक मामले में डीआईओएस समेत 18 लोग गिरफ्तार, एसटीएफ वाराणसी की टीम बलिया में ताबड़तोड़ दे रही है दबिश

Wed, 30 Mar 2022 09:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Mar 2022 09:43 PM IST
सार

पेपर लीक मामले में एसटीएफ कई परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, प्रबंधकों और अन्य परीक्षा से जुड़े लोगों के मोबाइल काल डिटेल और व्हाट्सएप को खंगाल रही है।

विज्ञापन
17 arrested in UP board exam paper leak case STF Varanasi team is raiding in Ballia
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरमीडिएट परीक्षा में अंग्रेजी प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में एसटीएफ और पुलिस ने जिलेभर से डीआईओएस समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर परीक्षा अधिनियम व आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। दोपहर को शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा को निलंबित कर दिया था, वहीं रात को उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी यूनिट की टीम ने बुधवार को बलिया में कई जगहों पर दबिश दी। इस मामले में नगरा, सिकंदरपुर व नगर कोतवाली में बुधवार को मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें नगर कोतवाली में नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


देर रात को जिला विद्यालय निरीक्षक को ब्रजेश मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसटीएफ कई परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, प्रबंधकों और अन्य परीक्षा से जुड़े लोगों के मोबाइल काल डिटेल और व्हाट्सएप को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी ही पूर्व के पेपर लीक मामलों से जुड़े लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है। यूपी एसटीएफ वाराणसी यूनिट के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार इस मामले की जांच के लिए एक टीम बलिया गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed