फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   17 Ancient students get specific honor

बीएचयू में 17 पुरातन छात्रों को मिलेगा विशिष्ट सम्मान

Sat, 21 Nov 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 21 Nov 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
17 Ancient students get specific honor
बीएचयू के अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र समागम में 17 पुरातन छात्रों को विशिष्ट सम्मान से नवाजा जाएगा। 23-24 नवंबर को स्वतंत्रता भवन में होने वाले समारोह का उद्घाटन अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार पद्मविभूषण डॉ. आर चिदंबरम होंगे।
विज्ञापन


वहीं, समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक होंगे। शुक्रवार को बीएचयू के मीडिया हॉल में पुरातन छात्र प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो. सुशीला सिंह, समारोह के समन्वयक प्रो. एसबी अग्रवाल और सह समन्वयक प्रो. आलोक राय ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समागम के तहत ‘विज्ञान एवं धर्म : महामना की दृष्टि’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। इसमें ढाई सौ से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें पुरातन छात्रों के साथ छात्र-छात्राओं का संवाद सत्र भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सभी संकायों और संस्थानों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इसके लिए स्टॉल लगाए जा रहे हैं। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि इस समारोह में महामना पर बनी 50 मिनट की डॉक्यूमेंट्री ‘स्मृति के सौ वर्ष : एक अवलोकन’ और पुस्तक ‘विज्ञान एवं धर्म संबंधी विचार : एक चयन’ का विमोचन भी होगा। इस समागम में देश-विदेश से दो हजार से अधिक पुरातन छात्र शिरकत करेंगे।  


प्रो. जेबी चौधरी, रंजन मुखर्जी, डॉ. मनु कुमार वोरा, डॉ. पुलकल अजायन, प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी, प्रो. केदारनाथ सिंह, डॉ. हरेराम द्विवेदी, उदय उपेंद्र, प्रो. राजेश्वर आचार्य, प्रो. वनमाला पर्वतकर, प्रो. हृदय रंजन शर्मा, प्रो. बीसी दास, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. जीएस अग्रवाल, डॉ. त्रिधा गज्जर, प्रो. हरिमोहन चंदोला व राम गोपाल सराफ को विशिष्ट पुरातन छात्र सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed