फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1672 new TB patients found in 50 days

पचास दिन में मिले टीबी के 1672 नये मरीज

Sun, 21 Feb 2021 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
1672 new TB patients found in 50 days
जिले में टीबी रोग उन्मूलन की दिशा में चलाए गए अभियान में अब तक पचास दिन में ही 1672 नए टीबी के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब नए मरीजों का पंजीकरण करने के बाद इनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा अब तक इस साल 751 मरीज टीबी से ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2025 तक क्षय रोग के खात्मे के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से ही समय-समय पर अभियान चलाकर नए मरीजों की तलाश की जा रही है। जिले के सभी पंजीकृत सरकारी अस्पतालों, निजी अस्पतालों, लैब, मेडिकल स्टोर आदि पर मरीजों की नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि इस समय करीब 4000 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह एक संक्रामक बीमारी होने के नाते मरीज के खांसने, थूकने से अन्य लोगों में भी फैल सकती है। समय पर जांच और नियमित दवा के सेवन से उपचार पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 54 साल तक वालों में अधिक खतरा
एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या का कहना है कि वैसे तो टीबी की बीमारी किसी उम्र में हो सकती है लेकिन 15 से 54 वर्ष तक के लोगों को टीबी होने का सबसे अधिक खतरा रहता है। 14 साल तक दो फीसदी लोगों में टीबी होने की संभावना है। वहीं 15 से 24 वर्ष तक 21 फीसदी, 25 से 34 वर्ष तक 23 फीसदी, 35 से 44 वर्ष तक 20 फीसदी, 45 से 54 वर्ष तक 16 फीसदी, 55 से 64 वर्ष तक 11 फीसदी और 65 वर्ष से अधिक के सात फीसदी लोगों में टीबी की संभावना रहती है।
एक नजर में आंकड़ा
नए मरीज
2017- 4841
2018-5786
2019-8318
2020- 7703
2021-1672
00000
टीबी से ठीक हुए मरीज
2017-856
2018-1181
2019-1599
2020-751
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed