फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अपशब्दों के चलते रसातल में जा रही कांग्रेस : इंद्रेश

अपशब्दों के चलते रसातल में जा रही कांग्रेस : इंद्रेश

Sun, 12 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अपशब्दों के चलते रसातल में जा रही कांग्रेस : इंद्रेश
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता पिछले कुछ वर्षों से अपशब्द, अपमानजनक, अश्लील, असभ्य शब्द बोलते हैं। इसी के चलते उनकी पार्टी रसातल में जा रही है। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवा, हिंदू और नारियों पर अत्याचार का पाप किया है। उसे इसका प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा- प्रियंका वाड्रा हैं, शादी के बाद वह गांधी नहीं हैं। 2014 के बाद वह गायब हो गई थीं, चुनाव आया तो दिखाई पड़ने लगीं। सैम पित्रोदा के सवाल पर उन्होंने कहा- यदि निजी बयान है तो क्या कांग्रेस उन्हें पार्टी से निकालेगी। जो लोग 84 दंगों में पाए गए थे, उन्हें कांग्रेस ने अब तक पार्टी से नहीं निकाला है। टाइम मैगजीन के सवाल पर कहा कि जब मुकाबला करने के लिए कुछ नहीं होता है तो कमजोर आदमी गालियां देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इन सब के बाद भी संतुलन नहीं खोया। जम्मू कश्मीर से कन्या कुमारी तक 25 लाख मुस्लिमों से संवाद किया। जिन पार्टियों को मुस्लिमों ने प्यार किया, उन्होंने कुछ नहीं किया है। केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। इस बाद उनकी भागीदारी भरपूर होगी, इसके लिए बूथ बोलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि देश के अंदर चौकीदार शब्द ईमानदारी का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed