{"_id":"5cd341b7bdec22072f09f638","slug":"161557348791-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा मतदान के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा मतदान के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रहें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवापुरी में जनसभा के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम को सक्रिय करने की सलाह दी। कहा, बूथों पर सक्रिय यूथ मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाएगा। तीन दिन तक चलने वाले पन्ना और संच प्रमुखों में मतदाता पर्ची हर घर तक पहुंचाने को कहा। बोले, मतदाता पर्ची पहुंचने के साथ ही कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेगा।
रात्रि विश्राम से पहले पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने वाराणसी सहित आसपास की सीटों की समीक्षा की। उन्होंने दूसरे दलों के भी प्रत्याशियों के नफा-नुकसान पर चर्चा की। उन्होंने कहा, सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद दोनों दलों के मत उन्हें नहीं मिल रहे हैं। मजबूत कार्ययोजना के साथ उन मतों को भाजपा की ओर लाया जाए। डोर टू डोर जनसंपर्क से इसे किया जा सकता है। बैठक में लोकसभा की बूथों को मजबूत करने के लिए जातिगत समीकरण साधने पर भी चर्चा की गई। इसमें बूथों पर गठित समिति में सभी जातियों के कार्यकर्ताओं को शामिल करने को कहा गया है।