{"_id":"5ccf42dfbdec22078d32e65a","slug":"161557086943-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और दुष्कर्म के मामले में सुलह के लिए मारापीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में सुलह के लिए मारापीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अपहरण और दुष्कर्म के मामले में समझौता न करने पर किशोरी के पिता और उसकी मां की सरेराह पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण को लेकर किशोरी के पिता की तहरीर पर शनिवार को सिगरा थाने में हिस्ट्रीशीटर हैदर उर्फ गुड्डू काने, शाहिद अंसारी, शहाबुद्दीन और जफर बबलू के खिलाफ शनिवार की रात सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लोहता थाना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार 2018 में उसकी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। प्रकरण को लेकर लोहता थाने में हैदर, शाहिद अंसारी और शहाबुद्दीन के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने प्रकरण से संबंधित आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 30 अप्रैल की शाम वो अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में भर्ती सरहज को देखने जा रहा था। इसी दौरान लहरतारा पुल के समीप हैदर और अन्य तीनों आरोपियों ने उनके साथ सरेराह मारपीट की।
इस दौरान हैदर ने पिस्टल सटा कर मुकदमा वापस लेने और अदालत में गवाही न देने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार सरेराह हुई मारपीट और धमकाए जाने से वो और उसका परिवार भयभीत है। खुद और परिवार की जानमाल की सुरक्षा के साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सिगरा पुलिस से शिकायतकर्ता ने गुहार लगाई है।