फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अतिक्रमण मामले की जांच करने पहुंची टीम

अतिक्रमण मामले की जांच करने पहुंची टीम

Fri, 19 Apr 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण मामले की जांच करने पहुंची टीम
वाराणसी। भेलूपुर वार्ड के रवींद्रपुरी में सुदामा फ्रैक्चर क्लीनिक द्वारा किए गए अतिक्रमण के मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। गुरुवार को यह कमेटी जांच के लिए मौके पर पहुंची। वीडीए और कोर्ट की संयुक्त टीम ने दोपहर बाद पूरे क्लीनिक व रोड की पैमाइश की। अतिक्रमण की जद में आए कुएं की निशानदेही के लिए मिट्टी हटवाई गई। वीडीए की ओर से जेई वीके सिंह, ड्राफ्टमैन अवधेश सिंह व वकील शिवप्रकाश सिंह थे।
विज्ञापन

सड़क पर किए गए अतिक्रमण के मामले में शिकायत के बाद वीडीए के जोनल अधिकारी अविनाश कुमार उसे हटाने पहुंचे, तो एमएलसी केदारनाथ सिंह के समर्थकों ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान एमएलसी ने जोनल अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसको लेकर एमएलसी के करीबियों पर वीडीए के जोनल अधिकारी अविनाश कुमार ने भेलूपुर थाने में सरकारी काम में बाधा का मुकदमा दर्ज कराया था। इसको लेकर वीडीए के कर्मचारियों ने कई दिन तक हड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed