फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ग्रामीण ही नहीं, शहरियों की भी बती गुल

ग्रामीण ही नहीं, शहरियों की भी बती गुल

Thu, 18 Apr 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण ही नहीं, शहरियों की भी बती गुल
वाराणसी। शहर लेकर गांव तक लोग बुधवार को पूरे दिन बिजली की समस्या से जूझते रहे। कई इलाकों की बिजली सुबह ही गुल हो गई। काफी देर बाद आई, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही और लोग परेशान होते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में हालत और भी खराब रही। कई क्षेत्रों में पांच से छह घंटे तक बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन

शहर के लहरतारा, मंडुवाडीह, चांदपुर, गोदौलिया, कैंटोनमेंट के कई क्षेत्रों में सुबह ही बिजली गुल हो गई। चार घंटे तक लोग बिजली और पानी के लिए तरसते रहे। दशाश्वमेध व आसपास के इलाकों में दोपहर में बिजली आपूर्ति ठप रही। मैदागिन, चेतगंज, जगतगंज और मलदहिया क्षेत्र के लोग ट्रिपिंग की समस्या से परेशान रहे। भदैनी व डाफी फीडर में शाम पांच से सात बजे तक बिजली गुल रही। अधिकारियों के अनुसार, इंसुलेटर उड़ जाने की वजह से यह समस्या आई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के चोलापुर, धरसौना विद्युत उपकेंद्र से बिजली की अंधाधुंध कटौती हुई, जिससे ग्रामीण परेशान रहे। यहां कुल पांच घंटे बिजली कटौती हुई। चोलापुर के रौनाकला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों का भी यही हाल रहा। चौबेपुर के उगापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के उपभोक्ता भी बार-बार बिजली कटौती की शिकायत करते रहे। लोहता क्षेत्र के गांवों में दिनभर बिजली आती जाती रही। सेवापुरी क्षेत्र में करीब छह घंटे कटौती की गई। बिजली विभाग के अधिकारियों इसका कारण बारिश से शार्ट सर्किट और ट्रिपिंग बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed