फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका को सात कनवर्टेड लोको तैयार करने का मिला लक्ष्य

डीरेका को सात कनवर्टेड लोको तैयार करने का मिला लक्ष्य

Wed, 10 Apr 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
डीरेका को सात कनवर्टेड लोको तैयार करने का मिला लक्ष्य
वाराणसी। दुनिया का पहला कनवर्टेड लोको तैयार करने वाले डीरेका (डीरेका रेल इंजन कारखाना) को 12 हजार उच्च अश्व शक्ति के सात रेल इंजन तैयार करने का लक्ष्य रेलवे बोर्ड ने दिया है। वर्ष 2019-20 तक 14 रेल इंजनों को इस योजना के तहत बदला जाएगा।
विज्ञापन

पुराने डीजल इंजनों को परिवर्तित कर पहले से कहीं ज्यादा शक्तिशाली विद्युत रेल इंजन तैयार करने वाले डीरेका पहला 10 हजार अश्व शक्ति का एल्को श्रेणी का कनवर्टेड लोको, दूसरा 12 हजार अश्वशक्ति का एचएचपी श्रेणी का कनवर्टेड लोको तैयार कर चुका है। एल्को श्रेणी के कनवर्जन लोको के लिए पटियाला, मुगलसराय समेत अन्य दूसरे शेड से सेवानिवृत्त डीजल रेल इंजन व विद्युत इंजन के पार्ट्स मंगाए गए थे, जबकि एचएचपी श्रेणी के लिए 18 साल पुराने डीरेका में तैयार इंजनों का ही इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे तैयार होते हैं कनवर्टेड लोको
एचएचपी श्रेणी के कनवर्टेड लोको में डीरेका के 4000 एचपी क्षमता के 18 साल पुराने डब्ल्यूडीजी-4 डीजल इंजनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले दो डब्ल्यूडीजी-4 रेल इंजनों को छह-छह हजार उच्च अश्व शक्ति क्षमता के विद्युत रेल इंजनों में बदला जाता है। फिर इन्हें जोड़कर 12 हजार अश्व शक्ति क्षमता का रेल इंजन तैयार किया जाता है। आरडीएसओ के निर्देश पर पहले कनवर्टेड लोको का परीक्षण उत्तर रेलवे कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed