फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सारनाथ एक्सप्रेस में तीन बार हुई चेन पुलिंग

सारनाथ एक्सप्रेस में तीन बार हुई चेन पुलिंग

Mon, 04 Mar 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सारनाथ एक्सप्रेस में तीन बार हुई चेन पुलिंग
वाराणसी। महाकुंभ व महाशिवरात्रि के चलते दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के चलते कैंट रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर जबरदस्त भीड़ भाड़ रही। नई दिल्ली, कोलकाता आदि क्षेत्रों से आने वाली ट्रेनों के अलावा पूर्वांचल से आने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़ रही। भीड़ का आलम यह था कि सारनाथ एक्सप्रेस में तीन बार चेन पुलिंग हुई। आरपीएफ के आने के बाद ट्रेन रवाना हो पाई। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही थी। यात्री प्रतीक्षालयों में भी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रेलवे प्रशासन की तैयारी अधूरी नजर आई। भीड़ के बावजूद पूछताछ कॉउंटर पर केवल एक टीसी और आरक्षण कर्मी की ड्यूटी लगाई गई थी। उसमें से एक कर्मचारी के बार-बार गायब होने की वजह से एक रेलकर्मी के भरोसे पूछताछ काउंटर चलता रहा। यात्रियों को सूचना प्राप्त करने में दिक्कत पेश आई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करते देखा गया।
विज्ञापन

लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा चाकचौबंद होगी। इसके लिए 60 सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही अंधरापुल और जगह-जगह चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर भी लगाने की तैयारी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने बताया कि इनको लगाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौने दो घंटे देरी से आई वंदेभारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली से चलकर वाराणसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे 50 मिनट की देरी से वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। दो बजे के निर्धारित समय के बजाय ट्रेन 3:50 पर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। देरी से आने की वजह से सफाई व अन्य जरूरी कार्यों के बाद यह ट्रेन 4:30 बजे नई दिल्ली रवाना हुई। जबकि इसे तीन बजे नई दिल्ली के लिए जाना होता है। खास बात यह रही कि परिचालन और रैक डिपार्टमेंट के आपसी खींचतान के चलते वंदेभारत से पहले कामायनी एक्सप्रेस को रवाना कर दिया गया। इसके चलते भी ट्रेन 10 से 15 मिनट देरी से गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed