{"_id":"5c78493abdec222ee0738777","slug":"161551386938-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनंदन के लिए अखंड रामायण पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनंदन के लिए अखंड रामायण पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पुलवामा में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से लोगों में जश्न का माहौल है। वहीं, फाइटर प्लेन मिग-21 क्रैश होने के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा हिरासत में लिए गए विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वापसी के लिए कई जगहों पर धार्मिक आयोजन हुए। कहीं रामायण पाठ तो कहीं यज्ञ किया गया।
बजरंग दल महानगर काशी की ओर से गुरुवार को महामृत्युंजय मंदिर में यज्ञ किया गया। बजरंग दल के महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी, मनोज मौर्या, अमित कुमार, विजयशंकर उपाध्याय आदि ने एक स्वर में इस घटना पर अफसोस जताया। कहा कि संकट की घड़ी में सभी देशवासी एक हैं।
वहीं, पंडित शिवपूजन शास्त्री के संयोजन में अखंड रामायण का पाठ शुरू किया गया है। छित्तुपुर स्थित वेद मंदिर में चल रहे पाठ में शामिल ब्राह्मण अभिनंदन की सकुशल वापसी की भगवान श्रीराम से कामना कर रहे हैं। पं. पूजन शास्त्री ने कहा कि अभिनंदन की वापसी तक यह अखंड रामायण पाठ चलता रहेगा।
विज्ञापन
महानगर युवा कांग्रेस के तत्वावधान में वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल भारत वापसी के लिए गुरुवार को हवन पूजन का आयोजन किया गया। अस्सी घाट पर बगलामुखी मां की आराधना की गई। प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सभी भारतवासियों को अभिनंदन पर गर्व है। पूजन आचार्य आकाश शुक्ला, विनोद तिवारी ने कराया। इस दौरान चंचल शर्मा, ओमशंकर शुक्ला, गोविंद शर्मा, मीरा तिवारी, विजय उपाध्याय आदि मौजूद थे।
ईरान के मौलाना वलीउल हसन का कहना है कि दहशतगर्दी और आतंकवाद पर ईरान के लोग भारत के साथ हैं। ईरान के लोग पिछले चौदह सौ सालों से आतंकवाद की त्रासदी को झेल रहे हैं। कर्बला में इमाम हुसैन को आतंकी यजीद ने कत्ल किया और उनके परिवार को बंदी बनाया था। वह कालीमहल में बीबी फातमा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने काशी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का समूल नाश किए बिना शांति की कल्पना नहीं की जा सकती है। आतंक की जड़ें पूरे विश्व में फैल चुकी हैं और उनको काटना ही होगा। कार्यक्रम के दौरान हाजी सैयद फरमान हैदर, मौलाना नसीम असगर, हैदर अब्बास, हसन एडवोकेट, अतहर बनारसी आदि मौजूद रहे।