{"_id":"5c65d160bdec22121f030e3e","slug":"161550176608-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने 18 करोड़ की अघोषित आय स्वीकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी ने 18 करोड़ की अघोषित आय स्वीकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर के भेलूपुर और रविंद्रपुरी क्षेत्र में व्यापार करने वाले एक साड़ी कारोबारी ने आयकर विभाग के अधिकारियों के सामने 18 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्वीकार की है। आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी के दोनों प्रतिष्ठानों पर बुधवार सुबह 11 बजे सर्वे शुरू किया था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक 22 घंटे चली कार्रवाई के बाद कारोबारी ने 18 करोड़ की अघोषित आय को स्वीकार किया। विभागीय अधिकारियों ने कारोबारी का नाम नहीं बताया है।
संयुक्त आयकर आयुक्त गिरिराज पारिक के निर्देशन में कारोबारी के दोनों प्रतिष्ठानों पर शुरू सर्वे में करीब तीस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम लगी थी। टीम ने मौके पर मिले कागजातों और कंप्यूटर रिकार्डों की जांच-पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान बैंक खातों, खरीद-बिक्री और स्टॉक रजिस्टर की जांच में कई तरह की खामियां भी सामने आई हैं। बिलिंग संबंधी कागजात के साथ ही कंप्यूटर हार्ड डिस्क को कब्जे में ले लिया। सूत्रों की मानें तो प्रथम दृष्टया जांच में बड़े पैमाने पर कर चोरी सामने आई है। कितने की कर चोरी पकड़ी गई, यह जांच के बाद पता चलेगा।