{"_id":"5c2e725ebdec2256d743d53d","slug":"161546547806-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सब कुछ छोड़ जुट जाएं, शहर को दुल्हन की तरह सजाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सब कुछ छोड़ जुट जाएं, शहर को दुल्हन की तरह सजाएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और डीजीपी ओपी सिंह ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के पेच कसे। कहा- यह हमारे प्रदेश की आन, बान और शान से जुड़ा मामला है। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शीर्ष प्राथमिकता पर काम कराएं। सब कुछ छोड़कर शहर को दुल्हन की तरह सजाएं।
गुरुवार को कमिश्नरी में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने शहर का यातायात व्यवस्था को चुनौतीपूर्ण बताते हुए चौकाघाट-लहरतारा मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से कराने और यातायात में बाधक उसके मलबे व अन्य सामग्री को व्यवस्थित कराने को कहा। सिगरा-महमूरगंज मार्ग पर जलनिगम द्वारा खोदाई करके डाले जा रहे पाइप लाइन कार्य के बाबत तत्काल सड़क बनाने को कहा। लहुराबीर-रामापुरा एवं मैदागिन-विशेश्वरगंज तक गंगा प्रदूषण इकाई द्वारा सड़क की खोदाई कार्य को बंद कराकर सड़क बनाने को कहा। उबड़-खाबड़ सड़कों और अनावश्यक कट बंद करने के भी निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रम स्थल के साथ ही प्रमुख स्थलों एवं चौराहा/तिराहों पर गंदगी, कूड़े के ढेर और बिजली के लटकते तार नहीं दिखने चाहिए।
सड़कों पर न घूमें आवारा पशु
नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए कि बड़ा लालपुर, टेंट सिटी और शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर वर्दी में दिखें। कार्यक्रम स्थल सहित मुख्य मार्गों पर धूल कतई न दिखे। सड़कों पर आवारा पशु न घूमें। बैठक में पीबीडी के प्रमुख सचिव आरके सिंह, सूचना निदेशक शिशिर, एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल, वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
एक जनपद, एक उत्पाद प्रदर्शनी में हर जिले के स्टाल
मुख्य सचिव ने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद विषयक वृहद प्रदर्शनी लगेगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों की 75 स्टाल लगेंगे। आवश्यक प्रबंध की चेकलिस्ट तैयार कर विभागीय समन्वय के साथ उसे पूरा करें। इसकी प्रगति की रोजाना मानीटरिंग के लिए कमिश्नर एवं डीएम को निर्देशित किया।
प्रवासियों के लिए बनेगी हेल्प डेस्क
मुख्य सचिव ने प्रवासी भारतीयों को उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक जानकारी मुहैया कराने के लिए कार्यक्रम स्थल पर हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया। टेंट सिटी में काशी के बाबत संपूर्ण जानकारी रखने वाले कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को ही लगाने पर विशेष जोर दिया।
प्रवासियों को उनके देश की मिलेंगी दवाएं
मुख्य सचिव ने अच्छी चिकित्सा सुविधा वाले आसपास के प्रमुख एवं बड़े अस्पतालों में बेड एवं आपरेशन थियेटर आदि आरक्षित रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। संबंधित देशों के चिकित्सकों से संपर्क कर वहां की दवाओं की जानकारी एवं उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। कमिश्नर को निर्देशित किया कि एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी से वार्ता कर व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि विषम स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके।
फूलप्रूफ होगी सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा को प्रथम कर्तव्य बताते हुए डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी इस संबंध में विशेष निर्देश दिए हैं। यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के साथ ही बावर्दी के अलावा सिविल ड्रेस में भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कराएं। सुरक्षा व्यवस्था फुल प्रूफ होनी चाहिए। प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।