{"_id":"5c268a7cbdec2256994dfb2e","slug":"161546029692-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी वीडीए में ठप रहा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी वीडीए में ठप रहा कामकाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान वीडीए के जोनल अधिकारी अविनाश कुमार के साथ एमएलसी के समर्थकों की ओर से किए गए हमले के विरोध में वीडीए कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने शुक्रवार को पूरे दिन कामकाज ठप करके वीडीए कार्यालय परिसर में धरना दिया। सभा के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि एमएलसी और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी के साथ अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है। कई संगठनों ने समर्थन भी किया है।
वीडीए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि जोनल अधिकारी अविनाश कुमार पर हमले और जेसीबी पर पथराव बर्दाश्त नहीं है। अधिकारी और कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करना और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाना ठीक नहीं है। लेकिन इस मामले में जिला व पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की जगह केवल खानापूर्ति की है। सत्ता पक्ष के लोगों ने वीडीए के कर्मियों को अपने मूल कर्तव्य से रोका है। जिससे शहर में अवैध निर्माण को बढ़ावा तो मिलेगा ही गलत लोगों का मनोबल भी बढ़ेगा। संचालन संघ मंत्री रामाश्रय पाल ने किया। विरोध व सभा में डिप्लोमा इंजीनियर संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विकास भवन, शिक्षा, कोषागार, व्यापार कर, सिंचाई, चकबंदी, प्राथमिक शिक्षक संघ, लेखा, ऑडिट आदि विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने घटना की निंदा की। धरना में शशिकांत श्रीवास्तव, श्याम राज यादव, वीडीए डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ अध्यक्ष धन्नीराम, प्रमोद तिवारी, आरके सिंह, रामचंद्र, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र तिवारी, अजय श्रीवास्तव, रामकृष्ण पांडे, हरेंद्र पांडे, रमेश प्रसाद, अवधेश पांडेय, सुरेंद्र श्रीवास्तव, शिव लखन पासवान, अवधेश सिंह, राज किशोर सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, मुन्नू लाल रावत, राम बदन यादव उपस्थित रहे।