फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू खाते से जालसाजी की जांच शुरू

बीएचयू खाते से जालसाजी की जांच शुरू

Tue, 25 Dec 2018 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू खाते से जालसाजी की जांच शुरू
वाराणसी। बीएचयू के खाते से एसबीआई की पटना शाखा से 96 हजार रुपये जालसाजी कर निकाले जाने की जांच शुरू हो गई है। एक ओर जहां लंका पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है, वहीं एसबीआई की बीएचयू शाखा के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी पटना शाखा के प्रबंधक को मामले की जांच कराकर संबंधित रुपये खाते में जमा कराने, दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बीएचयू का खाता एसबीआई बीएचयू शाखा में है। पिछले सप्ताह ही पटना से किसी ने बीएचयू के विशेष मद के खाते से फर्जी चेक लगाकर 96 हजार रुपये निकाल लिए, इसकी जानकारी के बाद बीएचयू प्रशासन में हड़कंप मचा है। इसके पहले भी विशेष मद से 39 लाख रुपये पिछले साल निकाले जा चुके थे, जिसकी जांच चल रही है। अब नया मामला सामने आने के बाद वित्त विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है, जिससे कि इस तरह की गड़बड़ी पर अंकुश लग सके। हालांकि इस बारे में बैंक के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed